बात करते थे


रूह से रूह के तुम मिलने की बात करते थे!
देखे जो कोई मुझे तो जलने की बात करते थे!!

वो सिर्फ अल्फ़ाज़ थे या कुछ एहसास भी था!
साथ मेरे जब भी तुम चलने की बात करते थे!!

तेरे दिल में चाहत थी या कोई दिखावा था!
किसी के जब भी तुम छलने की बात करते थे!!

तेरे आँसू बहे थे या वो छलावे का पानी था!
हमसे जब भी तुम दूर रहने की बात करते थे!!

तुमने मोहब्बत की थी या बहलाया था दिल को!
गले लगकर जब भी तुम मरने की बात करते थे!!

*****

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pyar to kar leti। Breakup Poems 2021

Ajnabi Se Jaan Hokar...Phir Ajnabi Ho Jana | Breakup Love Poetry

Sad Love Poetry | Teri Yaad Me