सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दो बूँद मोहब्बत के

अपने अरमानों को स्याही में सजाकर जब कोरे कागज पे उतारी तो दर्द को देख कलम भी जाने क्यों थम सी गयी । हर अल्फा़ज़ धुॅंधले दिखने लगे, तो एहसास हुआ आॅखों मे जैसे समन्दर की लहरें उठी है। लाख कोशिशे की ये लहरे बाहर न आ पाये। लेकिन ये मोहब्बत की बारिस थी । इन्हे अगर रोक लेती तो ये नासूर बन जाते। तो दिल ने कहा आज इन्हें न रोको, बह जाने दो । न चाहते हुए भी दों बूॅद मोहब्बत के जब कागज पर गिर पड़े । तो दर्द जैसे कुछ कम सा हुआ तो कलम फिर से चल पड़ी! कुछ एहसास जो दबे थे दिल की गहराइयो में कहीं,कुछ बीते पलो की यादें आज भी दफन है कही । उन एहसासो को उन यादों को पन्नो पे उतारी। तो दिल को जाने क्यो एक सुकुन मिला।

  ’'आँखें जैसे गीली होने लगी, 
     हाथों से उन्हे छुआ तो मालूम हुआ,
      फिर ये आँखें नीली होने लगी।’’

ये आॅंसू भी जाने क्यों पलकों से बाहर आ जाते है। और हर अल्फ़ाज़ों को यूॅ भींगो जाते है, जैसे जाने कितनी वर्षो से ये सूखी पड़ी है। कुछ कहानियाँ अक्सर अधूरी रह जाती है! कभी पन्ने कम प़ड़ जाते है तो कभी स्याही सूख जाती है ।
इंसान कितना भी छिपा ले दर्द अपना। लेकिन जब मोहब्बत के नाम पर आँखों से दो बूॅंद छलक जाते है, तो दिल में छिपे दर्द साफ झलक जाते है।

  "दो बूॅंद मोहब्बत के,
    आँखों से जो बह गये,
    लब तो खामोश ही रहे,
      लेकिन सारे जज्बात वो कह गये।’’

टिप्पणियाँ

  1. उसके अहसासों का समंदर हिल जाता है मेरे बदन में,,, न जाने कितनी गहराई से छुआ था उसने,,,प्यार के जज्बातों की लहर उसकी उंगलियों में साफ दिख रही थी जब उसने छुआ,,,बस कसक अब यही है कि आखिर बो चली क्यो गई,,? आहट उसके हुनर की मुझे सताए जा रही है कि काश बो एक बार मिल जाती,,,,मैं उसे दुबारा जाने के रास्ते बंद कर देता,,,समाहित कर लेता खुदकी सिकन से,,✍✍
    Amazing point to point love words of tanveeii ... Bahut khub,,

    जवाब देंहटाएं
  2. क्‍या कहुँ मेरे पास तो शब्‍द नहीं । बस यूं ही चलते रहना । अपनी कलम से!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pyar to kar leti। Breakup Poems 2021

इतना सा मुझ पर सनम ऐतबार तो कर लेती । अपने मंडप में मेरा थोड़ा इंतजार तो कर लेती।।  मैं आया था वहां दौड़ कर तेरे दरवाजे पर। गले लग कर मुझे थोड़ा प्यार तो कर लेती ।। तेरी दुनिया मैं बसा नहीं पाया तो क्या हुआ।  मिलने को खुद को ज़रा बेकरार तो कर लेती।। मैं जानता हूं तोड़ा है मैंने दिल तुम्हारा....। माफी मांगने का थोड़ा हकदार तो कर लेती।। माना कि हमारी दूरी खुदा की फरमाइश थी...। पर चाहत में खुद को थोड़ा वफादार तो कर लेती।। ******

Sad Love Poetry | Teri Yaad Me

  रात गुजरती रही तकिए पर रोते हुए.....। सुबह लगा एक अरसा हो गया ना सोते हुए। ।  तुम्हें क्या पता मोहब्बत छुपाना कैसा होता है।  कुछ ना कह पाए हम तेरे सामने होते हैं ...।।  अपने अश्कों को मुस्कान बनाकर बिखेरते रहे..।  दिल में ना जाने कब से दर्द का बोझ ढोते हुए।।  तुम तो बीते वक्त का एहसास सुनाते रहे ....।  और उन्हें सुनते रहे हम तेरी याद में खोते हुए।।  आज तुम किसी और के अमानत बन गये....।  और रह गए हम तन्हाई की फसल बोते हुए।। *******

Love shayari। Shauk-e-mohabbat

      शौक-ए-मोहब्बत में मैं इस कदर आबाद हुआ, .          दिल के टुकडे हुए हजार फिर भी दिल सरताज हुआ।।