सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कागज का टुकड़ा

पन्ने पलटते-पलटते जमीं पे गिर पड़ा,
वो कागज के टुकड़े जाने कबसे,
मेरी किताब मे बंद पड़े थे,
नजरे जब उनपे पड़ी तो,
हाथो ने उन्हे खोलना चाहा,
आँखो ने उन्हे पढ़ना चाहा,
शायद बीते वक्त के कुछ अल्फाज लिखे थे,
कुछ अधूरे जैसे ख्वाब लिखे थे,
न तारीख का पता था न दिन की खबर थी,
उन अल्फाजो से तो खुद बेखबर थी,
न जाने कितने एहसास कितने जज्बात,
दबे रहते है हमारे जहन मे,
शायद वही जज्बात स्याही मे लिपट कर,
उस कागज पे उतरे थे,
उन्हे देख कुछ याद तो आता था,
बीते पलो की कुछ बात बताता था,
यूही नही रखे थे हम उन्हे किताब मे,
उन अल्फाजो से शायद मेरा कुछ तो नाता था,
जाने ऐसे कितने कागज के टुकड़े,
बिखड़े होते है किताबो के अंदर,
उन टुकड़ो को जोड़ देती हू "तन्वी",
तो बन जाते है वो अल्फाजो के समंदर !

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pyar to kar leti। Breakup Poems 2021

इतना सा मुझ पर सनम ऐतबार तो कर लेती । अपने मंडप में मेरा थोड़ा इंतजार तो कर लेती।।  मैं आया था वहां दौड़ कर तेरे दरवाजे पर। गले लग कर मुझे थोड़ा प्यार तो कर लेती ।। तेरी दुनिया मैं बसा नहीं पाया तो क्या हुआ।  मिलने को खुद को ज़रा बेकरार तो कर लेती।। मैं जानता हूं तोड़ा है मैंने दिल तुम्हारा....। माफी मांगने का थोड़ा हकदार तो कर लेती।। माना कि हमारी दूरी खुदा की फरमाइश थी...। पर चाहत में खुद को थोड़ा वफादार तो कर लेती।। ******

Sad Love Poetry | Teri Yaad Me

  रात गुजरती रही तकिए पर रोते हुए.....। सुबह लगा एक अरसा हो गया ना सोते हुए। ।  तुम्हें क्या पता मोहब्बत छुपाना कैसा होता है।  कुछ ना कह पाए हम तेरे सामने होते हैं ...।।  अपने अश्कों को मुस्कान बनाकर बिखेरते रहे..।  दिल में ना जाने कब से दर्द का बोझ ढोते हुए।।  तुम तो बीते वक्त का एहसास सुनाते रहे ....।  और उन्हें सुनते रहे हम तेरी याद में खोते हुए।।  आज तुम किसी और के अमानत बन गये....।  और रह गए हम तन्हाई की फसल बोते हुए।। *******

Love shayari। Shauk-e-mohabbat

      शौक-ए-मोहब्बत में मैं इस कदर आबाद हुआ, .          दिल के टुकडे हुए हजार फिर भी दिल सरताज हुआ।।