सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वक्त तो लग जाता है!!

दिल पर लगती है जब चोट,
समझदारी का मरहम हम लगाते हैं,
तो उस जख़्म को भरने में भी...
वक्त तो लग जाता है!!

चाहते हैं उस दर्द से हमें आँसू न
आये,
लेकिन छुपा के आँसू को मुस्कुराने में....
वक्त तो लग जाता है!!

जख़्म हो न जाये ताजा इसलिए,
कुछ यादों को हम मिटाना चाहते हैं,
फिर भी उन बातों को भूलने में...
वक्त तो लग जाता है!!

हम जानते हैंं हम मानते हैंं,
खुदा की हर बात अच्छी है,
जो होता है अच्छे के लिए,
लेकिन दिल को ये बात समझने में...
वक्त तो लग जाता है!!

- तन्वी सिंह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pyar to kar leti। Breakup Poems 2021

इतना सा मुझ पर सनम ऐतबार तो कर लेती । अपने मंडप में मेरा थोड़ा इंतजार तो कर लेती।।  मैं आया था वहां दौड़ कर तेरे दरवाजे पर। गले लग कर मुझे थोड़ा प्यार तो कर लेती ।। तेरी दुनिया मैं बसा नहीं पाया तो क्या हुआ।  मिलने को खुद को ज़रा बेकरार तो कर लेती।। मैं जानता हूं तोड़ा है मैंने दिल तुम्हारा....। माफी मांगने का थोड़ा हकदार तो कर लेती।। माना कि हमारी दूरी खुदा की फरमाइश थी...। पर चाहत में खुद को थोड़ा वफादार तो कर लेती।। ******

Sad Love Poetry | Teri Yaad Me

  रात गुजरती रही तकिए पर रोते हुए.....। सुबह लगा एक अरसा हो गया ना सोते हुए। ।  तुम्हें क्या पता मोहब्बत छुपाना कैसा होता है।  कुछ ना कह पाए हम तेरे सामने होते हैं ...।।  अपने अश्कों को मुस्कान बनाकर बिखेरते रहे..।  दिल में ना जाने कब से दर्द का बोझ ढोते हुए।।  तुम तो बीते वक्त का एहसास सुनाते रहे ....।  और उन्हें सुनते रहे हम तेरी याद में खोते हुए।।  आज तुम किसी और के अमानत बन गये....।  और रह गए हम तन्हाई की फसल बोते हुए।। *******

Love shayari। Shauk-e-mohabbat

      शौक-ए-मोहब्बत में मैं इस कदर आबाद हुआ, .          दिल के टुकडे हुए हजार फिर भी दिल सरताज हुआ।।