सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यही है जिंदगी


जिंदगी कभी हंसा कर,
कभी रुला कर गई।

कुछ याद द‍िला कर
तो कुुुछ भुला कर गई,
कभी नींंद उड़ा कर
तो कभी गहरी नींंद सुला कर गई।
जिंदगी कभी हंसा कर,
कभी रुला कर गई।

कभी नफरत भुला कर
कभी मोहब्बत स‍िखा कर गई,
कभी इश्क में डुबा कर
तो कभी क‍िसी की चाहत में
झुला कर गई।
जिंदगी कभी हंसा कर,
कभी रुला कर गई।

कभी गले लगा कर
कभी गला काट कर गई,
कभी गम द‍िया तो
कभी खुशियां बांट कर गई।
कभी आसमां में उड़ा कर
कभी जमीं पर ग‍िरा कर गई,
कभी झूठ को तो
कभी हकीकत को द‍िखा कर गई।
कभी वक्त काे खामोश कर
कभी वक्त को ह‍िला कर गई,
जिंदगी कभी हंसा कर,
कभी रुला कर गई।

कभी हमें वो जिता कर, तो
कभी वो हरा कर गई,
हर पल कुछ एहसास द‍िला कर
तो कुछ महसूस करा कर गई।
कभी श‍िकवा तो कभी
हमसे ग‍िला कर गई,
फ‍िर भी श‍िकायत नहीं
तुझसे ऐ ज‍िंंदगी,
क्योंक‍ि तू मुुुझेे एक फूल
की तरह ख‍ि‍ला कर गई।

-तन्वी सिंह 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pyar to kar leti। Breakup Poems 2021

इतना सा मुझ पर सनम ऐतबार तो कर लेती । अपने मंडप में मेरा थोड़ा इंतजार तो कर लेती।।  मैं आया था वहां दौड़ कर तेरे दरवाजे पर। गले लग कर मुझे थोड़ा प्यार तो कर लेती ।। तेरी दुनिया मैं बसा नहीं पाया तो क्या हुआ।  मिलने को खुद को ज़रा बेकरार तो कर लेती।। मैं जानता हूं तोड़ा है मैंने दिल तुम्हारा....। माफी मांगने का थोड़ा हकदार तो कर लेती।। माना कि हमारी दूरी खुदा की फरमाइश थी...। पर चाहत में खुद को थोड़ा वफादार तो कर लेती।। ******

Sad Love Poetry | Teri Yaad Me

  रात गुजरती रही तकिए पर रोते हुए.....। सुबह लगा एक अरसा हो गया ना सोते हुए। ।  तुम्हें क्या पता मोहब्बत छुपाना कैसा होता है।  कुछ ना कह पाए हम तेरे सामने होते हैं ...।।  अपने अश्कों को मुस्कान बनाकर बिखेरते रहे..।  दिल में ना जाने कब से दर्द का बोझ ढोते हुए।।  तुम तो बीते वक्त का एहसास सुनाते रहे ....।  और उन्हें सुनते रहे हम तेरी याद में खोते हुए।।  आज तुम किसी और के अमानत बन गये....।  और रह गए हम तन्हाई की फसल बोते हुए।। *******

Love shayari। Shauk-e-mohabbat

      शौक-ए-मोहब्बत में मैं इस कदर आबाद हुआ, .          दिल के टुकडे हुए हजार फिर भी दिल सरताज हुआ।।