संदेश

Best love poem।Teri Chahat

चित्र
तेरे साथ बिताए लम्हों को तो.... बिखेर दिया हमने हर जगह, पर तुझ से दूरी का दर्द बिखेरू तो कहाँ....।। तेरी यादों को मुस्कान बनाकर तो... बिखेर दिया हमने हर जगह, पर अपने आंसुओं को बिखेरू तो कहाँ...।। तेरी चाहत की कहानी को तो... बिखेर दिया हमने हर जगह, पर उसमें छुपे गम को बिखेरू तो कहाँ .....।। तेरी मोहब्बत की निशानी को तो.... बिखेर दिया हमने हर जगह, पर उसकी सच्चाई को बिखेरू तो कहाँ.....।। तेरे प्यार के एहसास को तो..... बिखेर दिया हमने हर जगह, पर तेरे जुदाई का दर्द बिखेरू तो कहाँ.....।। ******

Hearttouching poetry। Meri Mohabbat

चित्र
मिला था वो मुझे वर्षों इस कदर।  जैसे मिली थी मेरी मोहब्बत से नजर।। आंखों ही आंखों में उसने दिल चुरा लिया। कुछ वक्त में ही मेरी नींद उड़ा लिया।।  पलट कर एक दूसरे को देखते हर मोड़ पर। फिर हट जाती नजर सड़कों के शोर पर।। इश्क की राहों में कदम हम बढ़ा रहे थे।  दिल को मोहब्बत की किताब पढ़ा रहे थे।। हर दिन यूं ही हमारी मुलाकात होती।  आंखों की आंखों से ही बस बात होती।। वक्त की करवट से हो गए हम दूर। कहां ढूंढे उसे इतने थे हम मजबूर।। फिर भी आंखें उसका इंतजार करती रही। यादों से ही उसके बस प्यार करती रही।।  वर्षों बाद आया जब वह सामने। दिल को लगी मैं जोरो से थामने ।। वह मुस्कुरा कर मेरा हाल पूछ बैठे। हो गए कितने वह साल पूछ बैठे ।। हमने पूछा जब उनसे ख्याल मोहब्बत का। उसने जिक्र किया किसी और की कुर्बत का।। दुआओं के साथ मोहब्बत से उसे आजाद कर दिया। और हाथों ने थाम कर कलम मुझे आबाद कर दिया।। कुर्बत - नजदीकी  *******

Intezar poem । Mera Intejar

चित्र
  कभी जो गुजरोगे मेरी गली से तुम...... पलके उठा मेरे आशियाने का दीदार कर लेना।। जो ना दिखूं मैं तुझे थोड़ी देर वहां........ कुछ देर होकर खड़े मेरा इंतजार कर लेना।। आ जाऊं जो अपने बरामदे में मैं...... नजरें उठाकर मुझसे आंखे दो-चार कर लेना।। जो पड़े तुझ पर नजर किसी की......  बहाने उससे तुम अपने हजार कर लेना।। तेरी एक झलक से सुकून मिलता है...... हर दिन तू मेरी गली यू ही पार कर लेना।। आऊंगी जरूर तेरी आंखों में मोहब्बत देखने.... इतना तो यकीन मुझ पर मेरे यार कर लेना।। *****

Love poetry video । Ishq ke nam se dar lagta hai

हमें तो इश्क के नाम से डर लगता है,  जाने क्यों उसके अंजाम से डर लगता है।।

Love Sad Poem। Socha na tha

चित्र
बड़ी आरजू थी उन्हें दिल में बसाने की, उनके हर गम को अपना बनाने की, रूठे वह तो हर पल उन्हें मनाने की, जिंदगी के सफर में.... . हर कदम पर साथ निभाने की, पर जुदा हो जाएंगे वह ऐसे... ये सोचा ना था उसे पाने की हसरत अधूरी रह जाएगी.... ये सोचा ना था रह जाएंगे हम यूं अकेले ये सोचा ना था उनके याद में कट जाएगी जिंदगी ये सोचा ना था हो जाएँगे वह मुझसे इतने पराए ये सोचा ना था हो जाएगी उससे मेरी जुदाई ये सोचा ना था होकर जुदा ऐ दिल उदास मत होना क्योंकि उसकी मोहब्बत मुझमे समाई है वो जाता है तो जाने दे.... हमने तो वफा दिल से निभाई हैं।  *****

Ehsas love poetry । Ek waqt wo bhi tha

चित्र
एक वक्त वो भी था ..... जब एहसास मोहब्बत का. .. हमें भी हुआ था, किसी की धड़कनों ने..  मेरी धड़कनों को छुआ था, एक वक्त वो भी था.... जब एहसास मोहब्बत का... हमें भी हुआ था।। मेरी आंखें उसकी आंखों में ही डूबी थी.. ना जाने उसमें क्या ऐसी खूबी थी, उसके लबों की खामोशी... इस कदर सता रही थी... जैसे उसके दिल का पता.. मुझे बता रही थी, मेरी जिंदगी में जलता... मोहब्बत का वो धुआं था, एक वक्त वो भी था.... जब एहसास मोहब्बत का.... हमें भी हुआ था।। वो गया था... दो राहों के बीच मुझे छोड़ कर, रूह का रिश्ता पल भर में तोड़ कर, सात फेरों के बंधन में जब वह बंधा था... मैं खड़ी थी तन्हा इश्क के मोड़ पर, ना जाने प्यार का ये कैसा जुआ था.. एक वक्त वो भी था.... जब एहसास मोहब्बत का... हमें भी हुआ था।। मोहब्बत का यह कैसा दस्तूर है... जिसे चाहा शिद्दत से... दिल आज उसे भूलाने पर मजबूर है, जो रहते थे कभी हमेशा दिल के करीब... आज लगता आसमां से भी वो दूर है, मेरी चाहत का गहरा हो कुआं था.... एक वक्त वो भी था.... जब एहसास मोहब्बत का.....

Motivational Story । Ek nayi soch

चित्र
ट्रेन जैसे ही रुकी उसकी नींद खुल गयी।यो घबरातें हुए खिड़की से बाहर देखा और शांत हो गया।अभी उसका स्टेशन नही आया था। साहिल जो अपने गाँव से graduationकरने के लिए शहर को जा रहा है।साहिल पढ़ाई में और हर काम में तेज था एक बड़े कॉलेज में उसका एडमिसन होता है।वो काफी खुश था। उसकी सारे लड़को से अच्छी जमती थी और उसके नम्बर भी अच्छे आते थे एक दिन उसे अचानक से पता चला की उसके कालेज का एक लड़का फेल होने की वजह से आत्महत्या कर लिया।वो काफी उदास सा था। दरसल वो लड़का साहिल के अच्छे दोस्तों में से एक था और उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नही था की वो ऐसा भी कर सकता है।और उसने कभी साहिल को कुछ बताया भी नही ।और साहिल ने गौर किया की कुछ दिनों में काफी लड़को ने फेल होने की वजह से आत्महत्या कर ली अक्सर वो न्यूज़पेपरों में पढ़ता कभी इस शहर तो कभी उस शहर में कोई न कोई ऐसी खबर मिल ही जाती।और इस बात से वो काफी परेशां सा हो गया था।वो अपने पढाई में भी ध्यान ही नही दे पा रहा था।बस अब खोया खोया रहने लगा।कुछ दिनों बाद साहिल के पापा उससे मिलने आएं और उन्हें ये समझते देर न लगा कि साहिल कुछ उदास और परेशां सा है।उन्होंने उसस...

Inspiration Story । Aaena story

चित्र
                                   वो हर वक्त आईने को निहारती रहती थी।न जाने वो क्या सोचती रहती थी। बड़ी मासूमियत से वो अपने को आईने में देखती और कुछ देर बाद बड़ी प्यारी सी मुस्कराहट बिखेर देती थी।ऐसा लगता की उसके मासूम चेहरे में कोई राज छिपा है और वो राज उसके आलावा कोई नही जनता।वो जब सोने भी जाती तो आईने को लेकर । वो ऐसा क्यों करती थी ये किसी को भी नही पता था।न जाने उस आईने में ऐसा क्या थ जो सिर्फ सान्या को ही दीखता था और किसी को नहीं।सान्या की सबसे अच्छी दोस्त मिनाक्षी जो हमेशा उससे पूछती थी की तुझे इस आईने में क्या दिखाई देता है मुझे भी तो बता बहुत ज़िद करने के बाद सान्या बस इतना ही कही;- "आईने में मुझे एक तस्वीर दिखी : सब कुछ था धुंधला बस माथे पे एक लकीर दिखी। समझ नही पा  रही थी मैं उस तस्वीर को में जब गौर से देखी तो उस लकीर के नीचे दो आँखे दिखी ...... फिर लगा आईने पे धूल जमी है।जब धूल हटाई तो आईने में मेरी ही खूबसूरत तस्वीर नजर आई। इतना कहकर सान्या चुप हो गयी।मिनाक्षि फिर उससे पूछी मत...

Love tanhai poetry।Tanha ho gye

चित्र

शायरी

चित्र

मेरी पहली किताब "इश्क़ के दरमियां" कहानी संग्रह का लोकार्पण वीडियो

Night love poetry। Nind der se aati hai

चित्र
बहुत इंतजार वो करवाती है, आँखों को बहुत वो सताती है, जाने क्यों नींद पास मेरे, बहुत देर से आती है ......!! कैसे-कैसे ख्वाब वो दिखाती है,  कितनें सपने वो सजाती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है......!!  खुद ही कभी कितनी बार,  वो मुलाकात कर जाती है,  तो कभी तन्हा मेरी,  वो रात कर जाती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है... ...!!  आती है जब वो साथ निभाने,  पलकों को भी पलकों से मिलाती है,  डूब जाते है जब हम उसकी मोहब्बत में,  अपनी दुनिया की वो सैर कराती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है........!! आती है जब एक रोशनी की किरण ,  धीरे- धीरे आँखो से वो निकल जाती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है.....!! *****