संदेश

Motivational Story । Ek nayi soch

चित्र
ट्रेन जैसे ही रुकी उसकी नींद खुल गयी।यो घबरातें हुए खिड़की से बाहर देखा और शांत हो गया।अभी उसका स्टेशन नही आया था। साहिल जो अपने गाँव से graduationकरने के लिए शहर को जा रहा है।साहिल पढ़ाई में और हर काम में तेज था एक बड़े कॉलेज में उसका एडमिसन होता है।वो काफी खुश था। उसकी सारे लड़को से अच्छी जमती थी और उसके नम्बर भी अच्छे आते थे एक दिन उसे अचानक से पता चला की उसके कालेज का एक लड़का फेल होने की वजह से आत्महत्या कर लिया।वो काफी उदास सा था। दरसल वो लड़का साहिल के अच्छे दोस्तों में से एक था और उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नही था की वो ऐसा भी कर सकता है।और उसने कभी साहिल को कुछ बताया भी नही ।और साहिल ने गौर किया की कुछ दिनों में काफी लड़को ने फेल होने की वजह से आत्महत्या कर ली अक्सर वो न्यूज़पेपरों में पढ़ता कभी इस शहर तो कभी उस शहर में कोई न कोई ऐसी खबर मिल ही जाती।और इस बात से वो काफी परेशां सा हो गया था।वो अपने पढाई में भी ध्यान ही नही दे पा रहा था।बस अब खोया खोया रहने लगा।कुछ दिनों बाद साहिल के पापा उससे मिलने आएं और उन्हें ये समझते देर न लगा कि साहिल कुछ उदास और परेशां सा है।उन्होंने उसस...

Inspiration Story । Aaena story

चित्र
                                   वो हर वक्त आईने को निहारती रहती थी।न जाने वो क्या सोचती रहती थी। बड़ी मासूमियत से वो अपने को आईने में देखती और कुछ देर बाद बड़ी प्यारी सी मुस्कराहट बिखेर देती थी।ऐसा लगता की उसके मासूम चेहरे में कोई राज छिपा है और वो राज उसके आलावा कोई नही जनता।वो जब सोने भी जाती तो आईने को लेकर । वो ऐसा क्यों करती थी ये किसी को भी नही पता था।न जाने उस आईने में ऐसा क्या थ जो सिर्फ सान्या को ही दीखता था और किसी को नहीं।सान्या की सबसे अच्छी दोस्त मिनाक्षी जो हमेशा उससे पूछती थी की तुझे इस आईने में क्या दिखाई देता है मुझे भी तो बता बहुत ज़िद करने के बाद सान्या बस इतना ही कही;- "आईने में मुझे एक तस्वीर दिखी : सब कुछ था धुंधला बस माथे पे एक लकीर दिखी। समझ नही पा  रही थी मैं उस तस्वीर को में जब गौर से देखी तो उस लकीर के नीचे दो आँखे दिखी ...... फिर लगा आईने पे धूल जमी है।जब धूल हटाई तो आईने में मेरी ही खूबसूरत तस्वीर नजर आई। इतना कहकर सान्या चुप हो गयी।मिनाक्षि फिर उससे पूछी मत...

Love tanhai poetry।Tanha ho gye

चित्र

शायरी

चित्र

मेरी पहली किताब "इश्क़ के दरमियां" कहानी संग्रह का लोकार्पण वीडियो

Night love poetry। Nind der se aati hai

चित्र
बहुत इंतजार वो करवाती है, आँखों को बहुत वो सताती है, जाने क्यों नींद पास मेरे, बहुत देर से आती है ......!! कैसे-कैसे ख्वाब वो दिखाती है,  कितनें सपने वो सजाती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है......!!  खुद ही कभी कितनी बार,  वो मुलाकात कर जाती है,  तो कभी तन्हा मेरी,  वो रात कर जाती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है... ...!!  आती है जब वो साथ निभाने,  पलकों को भी पलकों से मिलाती है,  डूब जाते है जब हम उसकी मोहब्बत में,  अपनी दुनिया की वो सैर कराती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है........!! आती है जब एक रोशनी की किरण ,  धीरे- धीरे आँखो से वो निकल जाती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है.....!! *****

Doori love poem। Meri hasrat

चित्र
मेरी हसरतों का फेरा है। ख्वाहिशों ने हमें घेरा है।। रातें गुजरती चैन से....पर। हर दिन यादों का सवेरा है।। तुम दूर हो मुझसे लेकिन। दिल में बस तेरा ही डेरा है।। मोहब्बत का नाम ले जब कोई। आंखों में दिखता चेहरा तेरा है।। धड़कता है "तन्वी" जो मेरे अंदर। वो धड़कन तेरी और दिल मेरा है।। *****

Dard hindi Poetry। Dard-e-mohabbat

चित्र
रात होती थी गहरी बहुत! फिर भी रातों को सोया न गया!! जिंदगी में दर्द मिलें थे बहुत! पर आँखों को ज्यादा रोया न गया!! लोगों ने ख्वाब दिखाये बहुत! पर उन ख्वाबों में खोया न गया!! तकलीफ दिल को हुई थी बहुत! काँटे राहों में किसी के बोया न गया!! दर्द की थी गहराई भी बहुत! लेकिन जीवन कभी ढ़ोया न गया!! दिल सबके प्यार से जीते बहुत! झूठें धागो से रिश्तें पिरोया न गया!! इल्म है मोहब्बत दर्द देती है बहुत! पर उसकी निशानी कभी धोया न गया!! *****

Tere Aane Se | Love Hindi Ghazal

चित्र
                  ये खालीपन जो तेरे आने से भर जाता है! दिल इतनी मोहब्बत तुझसे कर जाता है!! तेरी नजरें मुझे प्यार से जब देखती है! मेरा चेहरा तो और भी सँवर जाता है!! यूँ तो ये वक्त चलता है हर घड़ी हमदम! पर देख तुझे ये वक्त भी ठहर जाता है!! तेरी एक झलक पाने को तरसती हू यू! कि इंतजार में तेरे हर एक पहर जाता है!! तेरा हाथ थामे बीतते है जब दिन रात! इश्क़ चाहत में तेरी हद से गुजर जाता है!! *****

बात करते थे

चित्र
रूह से रूह के तुम मिलने की बात करते थे! देखे जो कोई मुझे तो जलने की बात करते थे!! वो सिर्फ अल्फ़ाज़ थे या कुछ एहसास भी था! साथ मेरे जब भी तुम चलने की बात करते थे!! तेरे दिल में चाहत थी या कोई दिखावा था! किसी के जब भी तुम छलने की बात करते थे!! तेरे आँसू बहे थे या वो छलावे का पानी था! हमसे जब भी तुम दूर रहने की बात करते थे!! तुमने मोहब्बत की थी या बहलाया था दिल को! गले लगकर जब भी तुम मरने की बात करते थे!! *****

मुश्किल होता है

चित्र
बातों को पढ़ना आसान... जज्बातों को पढ़ना मुश्किल होता है, जो अल्फ़ाज़ समझे वो दिमाग.... जो जज्बात समझ जाये... वही तो दिल होता है!! मोहब्बत करना आसान.... निभाना मुश्किल होता है, जो नफरत करे किसी से.. वो मोम नही... वही तो संग दिल होता है!! टूटकर जो छोड़ते है... साँसे अपनी किसी गम में, वो वीर नही.... वही तो बुजदिल होता है!! जिंदगी छोड़ना आसान... जीना मुश्किल होता है, जो हर कठिनाईयों को.. अपने हौसलों से पार करे, वो सिर्फ इंसान नही.... वही तो शेरदिल होता है !! *****

सागर ने सिखाया

चित्र
वो एक ख्वाब ही था, जब मोहब्बत के  सागर में.... हम तैर रहे थे,  किनारों का कुछ पता न था,  बस वो खुशी की लहरें हमें... यहाँ से वहाँ ले जा रही थी,  न डूबने का डर था,  न एक दूजे से दूर जाने का,  प्यार जो उसका मेरे साथ था,  थामा उसने मेरा हाथ था,  न कोई आँधी थी न कोई तूफां,  बहुत खूबसूरत था वो जहाँ,  यूँ ही तैरते हम सागर को देखते रहे,  कुछ वक्त ही गुजरे थे कि,  आसमां से ऐसी बिजली कड़की,  बादल घटा बन बरसने लगे,  किनारे पे आने को हम तरसने लगे,  उस बूँदो के कहर से,  राह हमारा छूट गया,  विश्वास से बना रिश्ता, एक पल मे टूट गया,  वो आगे बढ़ता चला गया,  मैं खड़ी उसे बस देखती रही,   जैसे ही सागर की दहलीज पे,  उसने अपने कदमों को रखा,  सागर ने मुझे डूबो दिया,  फिर एक रोशनी सी आयी और,  सागर का जल कम हुआ,  दूर उसे देख दिल को थोड़ा गम हुआ,  सागर हमें डूबो के जीने का,  अर्थ सीखा रहा था, कुछ चेहरो का हकी...