सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Love tanhai poetry।Tanha ho gye

शायरी

Night love poetry। Nind der se aati hai

बहुत इंतजार वो करवाती है, आँखों को बहुत वो सताती है, जाने क्यों नींद पास मेरे, बहुत देर से आती है ......!! कैसे-कैसे ख्वाब वो दिखाती है,  कितनें सपने वो सजाती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है......!!  खुद ही कभी कितनी बार,  वो मुलाकात कर जाती है,  तो कभी तन्हा मेरी,  वो रात कर जाती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है... ...!!  आती है जब वो साथ निभाने,  पलकों को भी पलकों से मिलाती है,  डूब जाते है जब हम उसकी मोहब्बत में,  अपनी दुनिया की वो सैर कराती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है........!! आती है जब एक रोशनी की किरण ,  धीरे- धीरे आँखो से वो निकल जाती है,  जाने क्यों नींद पास मेरे,  बहुत देर से आती है.....!! *****

Doori love poem। Meri hasrat

मेरी हसरतों का फेरा है। ख्वाहिशों ने हमें घेरा है।। रातें गुजरती चैन से....पर। हर दिन यादों का सवेरा है।। तुम दूर हो मुझसे लेकिन। दिल में बस तेरा ही डेरा है।। मोहब्बत का नाम ले जब कोई। आंखों में दिखता चेहरा तेरा है।। धड़कता है "तन्वी" जो मेरे अंदर। वो धड़कन तेरी और दिल मेरा है।। *****

Dard hindi Poetry। Dard-e-mohabbat

रात होती थी गहरी बहुत! फिर भी रातों को सोया न गया!! जिंदगी में दर्द मिलें थे बहुत! पर आँखों को ज्यादा रोया न गया!! लोगों ने ख्वाब दिखाये बहुत! पर उन ख्वाबों में खोया न गया!! तकलीफ दिल को हुई थी बहुत! काँटे राहों में किसी के बोया न गया!! दर्द की थी गहराई भी बहुत! लेकिन जीवन कभी ढ़ोया न गया!! दिल सबके प्यार से जीते बहुत! झूठें धागो से रिश्तें पिरोया न गया!! इल्म है मोहब्बत दर्द देती है बहुत! पर उसकी निशानी कभी धोया न गया!! *****

Tere Aane Se | Love Hindi Ghazal

                  ये खालीपन जो तेरे आने से भर जाता है! दिल इतनी मोहब्बत तुझसे कर जाता है!! तेरी नजरें मुझे प्यार से जब देखती है! मेरा चेहरा तो और भी सँवर जाता है!! यूँ तो ये वक्त चलता है हर घड़ी हमदम! पर देख तुझे ये वक्त भी ठहर जाता है!! तेरी एक झलक पाने को तरसती हू यू! कि इंतजार में तेरे हर एक पहर जाता है!! तेरा हाथ थामे बीतते है जब दिन रात! इश्क़ चाहत में तेरी हद से गुजर जाता है!! *****