हमने उसे जब छुआ था, कुछ एहसास हुआ था, साँसे थी वो उसकी..या सिगार का वो धुआँ था! हमने उसे जब छुआ था, कुछ एहसास हुआ था, घर था वो सितारो का, या गहरा कोई कुआँ था! हमने उसे जब छुआ था, कुछ एहसास हुआ था, नकाब था वो उसका या, सर्द मौसम का कुहा था! हमने उसे जब छुआ था, कुछ एहसास हुआ था, पलकें थी वो उसकी या, मुलायम कोई रूआ था! हमने उसे जब छुआ था, कुछ एहसास हुआ था, हकीकत थी वो 'तन्वी' या, ख्वाबों का कोई जुआ था!
Hindi shayari, poetry, stories and lyrics by Tanveeii Singh. A world of emotions, love, heartbreak and storytelling through words.