जब जिंदगी में कुछ भी सही नहीं चल रहा हो, तब क्या करें?
कभी-कभी जिंदगी में ऐसा समय आता है जब लगता है कि कुछ भी सही नहीं हो रहा।
जिस काम के लिए मेहनत करते हैं, उसमें सफलता नहीं मिलती।
जिस चीज की उम्मीद होती है, वही हाथ से निकल जाती है।
पैसों की चिंता अलग होती है और भविष्य को लेकर confusion अलग।
और फिर मन में एक सवाल आता है—
“आखिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है?”
अगर इस समय आपके मन में भी कुछ ऐसा ही चल रहा है, तो शायद आपको motivation से ज्यादा थोड़ी समझ और थोड़ी उम्मीद की जरूरत है।
हर चीज का तुरंत ठीक होना जरूरी नहीं है
हम चाहते हैं कि परेशानी आए और जल्दी से खत्म भी हो जाए।
लेकिन जिंदगी हमेशा हमारी timing पर नहीं चलती।
कभी-कभी कुछ चीजों को ठीक होने में समय लगता है। कुछ रिश्ते, कुछ सपने, कुछ आर्थिक परेशानियां और कुछ अधूरे काम धीरे-धीरे ही अपनी जगह पर आते हैं।
इसलिए अगर अभी सब कुछ ठीक नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि सब कुछ हमेशा ऐसा ही रहेगा।
आज का मुश्किल समय आपकी पूरी जिंदगी नहीं है।
जब मेहनत का फल न मिले तो?
सबसे ज्यादा निराशा तब होती है जब हम पूरी मेहनत करते हैं और फिर भी result नहीं मिलता।
ऐसे समय में लगता है कि शायद हममें ही कमी है।
लेकिन हर मेहनत का result तुरंत नहीं मिलता।
कुछ चीजें आज बोई जाती हैं और उनका फल बहुत बाद में मिलता है।
आपने जो सीखा, जो लिखा, जो बनाया, जो कोशिश की—वह सब कहीं न कहीं आपके अनुभव का हिस्सा बन रहा है।
इसलिए सिर्फ इसलिए रुक मत जाइए क्योंकि अभी result दिखाई नहीं दे रहा।
दूसरों की जिंदगी से अपनी जिंदगी की तुलना मत कीजिए
Social media खोलते ही लगता है कि बाकी सबकी जिंदगी कितनी अच्छी चल रही है।
किसी की नई नौकरी है।
किसी का नया घर है।
किसी का business चल रहा है।
कोई घूम रहा है और कोई अपनी success की कहानी बता रहा है।
और हम सोचने लगते हैं—
“मैं ही पीछे क्यों रह गई?”
लेकिन याद रखिए, आप उनकी जिंदगी का सिर्फ वही हिस्सा देख रहे हैं जो उन्होंने आपको दिखाया है।
हर इंसान की अपनी timing होती है।
आपकी जिंदगी कोई race नहीं है।
देर से मिलने वाली सफलता भी सफलता ही होती है।
जब कुछ करने का मन ही न करे
हर दिन motivated रहना संभव नहीं है।
कुछ दिन ऐसे होंगे जब आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। आप बस चुपचाप रहना चाहेंगे।
ऐसे दिन खुद को आलसी या असफल कहकर और परेशान मत कीजिए।
बस एक छोटा काम कीजिए।
पूरा पहाड़ चढ़ने के बारे में मत सोचिए।
आज सिर्फ पहला कदम उठाइए।
एक फोन call।
एक page लिखना।
एक जरूरी काम पूरा करना।
या बस अगले दिन की planning करना।
छोटी शुरुआत भी शुरुआत होती है।
जब रास्ता बार-बार बंद हो जाए
कभी-कभी हम किसी एक रास्ते को लेकर इतने निश्चित हो जाते हैं कि उसके बंद होने पर हमें लगता है कि अब आगे कुछ बचा ही नहीं।
लेकिन हो सकता है जिंदगी आपको रोक नहीं रही हो।
हो सकता है वह आपको किसी दूसरे रास्ते की तरफ मोड़ रही हो।
हर बंद दरवाजा आपकी हार नहीं होता।
कुछ दरवाजे इसलिए बंद होते हैं क्योंकि उनके पीछे आपकी मंजिल नहीं होती।
अपने आप से थोड़ा प्यार से बात कीजिए
हम दूसरों की परेशानियों को समझ लेते हैं, लेकिन अपनी परेशानी में खुद के सबसे बड़े आलोचक बन जाते हैं।
“मैं कुछ नहीं कर पा रही।”
“मुझसे नहीं होगा।”
“सब मुझसे आगे निकल गए।”
इन बातों को बार-बार दोहराने से समस्या छोटी नहीं होती, लेकिन हमारा हौसला जरूर छोटा हो जाता है।
इसके बजाय खुद से कहिए—
“अभी मुश्किल है, लेकिन मैं कोशिश कर रही हूं।”
बस इतना कहना भी काफी है।
जिंदगी को एक साथ ठीक करने की कोशिश मत कीजिए
अगर पैसे की समस्या है, तो पहले पैसे से जुड़ी एक चीज संभालिए।
अगर career को लेकर confusion है, तो एक direction चुनिए।
अगर मन परेशान है, तो पहले खुद को थोड़ा शांत कीजिए।
हर समस्या का solution एक ही दिन में निकालना जरूरी नहीं है।
जिंदगी को टुकड़ों में संभालिए।
एक दिन में एक कदम।
धीरे-धीरे बहुत कुछ बदल सकता है।
और अगर आज आपका समय खराब चल रहा है...
तो खुद को यह याद दिलाते रहिए—
यह समय भी गुजर जाएगा।
आज जो चीज बहुत बड़ी परेशानी लग रही है, हो सकता है कुछ साल बाद वही आपकी जिंदगी की एक पुरानी कहानी बन जाए।
इसलिए आज की परेशानी देखकर अपने पूरे भविष्य का फैसला मत कीजिए।
आपको अभी सिर्फ इतना करना है—
रुकना नहीं है।
धीरे चलना है, लेकिन चलते रहना है।
क्योंकि जिंदगी में हर किसी का एक ऐसा दौर आता है जब कुछ समझ नहीं आता।
लेकिन वही दौर हमें अपने बारे में बहुत कुछ सिखाकर जाता है।
आखिर में...
अगर आज आपकी जिंदगी उलझी हुई है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपकी कहानी खत्म हो गई है।
कभी-कभी सबसे खूबसूरत शुरुआत उसी जगह से होती है, जहां हमें लगता है कि सब कुछ खत्म हो गया।
इसलिए खुद पर थोड़ा भरोसा रखिए।
शायद अभी रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा...
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रास्ता है ही नहीं। ❤️
— Tanveeii Writes

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें