सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

याद है हमें आज भी

यूही नही लिखते हम अल्फ़ाज़ मोहब्बत का,
याद है हमें आज भी वो साज मोहब्बत का!

होता हर बातों मे जिक्र उसके मोहब्बत का,
याद है हमें आज भी वो फिक्र मोहब्बत का!

देखे थे हमने जो ख्वाब मोहब्बत का,
बन के रह गया आज वो याद मोहब्बत का!

लेते थे हम भी हर एक साँस मोहब्बत का,
हुआ था हमें भी एक बार एहसास मोहब्बत का!

मिला था हमें भी एक राही खास मोहब्बत का,
आया था हमें भी वो सफर रास मोहब्बत का!

कैसे भूलेंगे हम “तन्वी” वो रक्त मोहब्बत का,
क्योकि याद है हमें आज भी वो वक्त मोहब्बत का!




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pyar to kar leti। Breakup Poems 2021

इतना सा मुझ पर सनम ऐतबार तो कर लेती । अपने मंडप में मेरा थोड़ा इंतजार तो कर लेती।।  मैं आया था वहां दौड़ कर तेरे दरवाजे पर। गले लग कर मुझे थोड़ा प्यार तो कर लेती ।। तेरी दुनिया मैं बसा नहीं पाया तो क्या हुआ।  मिलने को खुद को ज़रा बेकरार तो कर लेती।। मैं जानता हूं तोड़ा है मैंने दिल तुम्हारा....। माफी मांगने का थोड़ा हकदार तो कर लेती।। माना कि हमारी दूरी खुदा की फरमाइश थी...। पर चाहत में खुद को थोड़ा वफादार तो कर लेती।। ******

Sad Love Poetry | Teri Yaad Me

  रात गुजरती रही तकिए पर रोते हुए.....। सुबह लगा एक अरसा हो गया ना सोते हुए। ।  तुम्हें क्या पता मोहब्बत छुपाना कैसा होता है।  कुछ ना कह पाए हम तेरे सामने होते हैं ...।।  अपने अश्कों को मुस्कान बनाकर बिखेरते रहे..।  दिल में ना जाने कब से दर्द का बोझ ढोते हुए।।  तुम तो बीते वक्त का एहसास सुनाते रहे ....।  और उन्हें सुनते रहे हम तेरी याद में खोते हुए।।  आज तुम किसी और के अमानत बन गये....।  और रह गए हम तन्हाई की फसल बोते हुए।। *******

Love shayari। Shauk-e-mohabbat

      शौक-ए-मोहब्बत में मैं इस कदर आबाद हुआ, .          दिल के टुकडे हुए हजार फिर भी दिल सरताज हुआ।।