Hindi love ghazal। Raat dubi to thi

वो रात डूबी तो थी तेरी यादों की लहर में, 
रखा था कदम तुमने जब मेरे ही शहर में! 

सुबह का इस कदर इंतजार था मुझे, 
कि खुलती रही आँखे हर एक पहर में! 

तेरे दीदार ने तरसाया था इतना  मुझे, 
कि वक्त दिया शाम का निकले दोपहर में! 

तुझे देख भूल जाती हूँ तेरी बेरुखी बातें, 
सोचती हूँ कैसे लूँ तुझे अपनी कहर में! 

लिखी है 'तन्वी' गजल तेरे एहसास की, 
क्योंकि तैर रही है मोहब्बत के बहर में!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pyar to kar leti। Breakup Poems 2021

Sad Love Poetry | Teri Yaad Me

Ajnabi Se Jaan Hokar...Phir Ajnabi Ho Jana | Breakup Love Poetry