बलात्कारी कौन है? आखिर ये बलात्कार क्यो? बलात्कारी सही मायने में कौन है? हम, हमारा समाज, जिसने बलात्कार किया वो, कानून या भ्रष्ट नेता। कौन है बलात्कारी? क्यो किसी का बलात्कार होता है तो हम उसे गिरी हुई निगाहों से देखते है? ऐसा लगता है जैसे उसने कोई पाप किया हो। समाज उसे अलग नजर से देखने लगता है। आखिर क्यों? क्यों लोग उसका साथ छोड़ देते है? जो जिन्दगी भर साथ निभाने का वादा करते है, वो बलात्कार के कारण एक पल में वादा तोड़ देते है। आखिर क्यो? और हमारा कानून। कानून तो सिर्फ पैसो का गुलाम है । सिर्फ पैसो पर नाचना जानता है । सबसे बड़ा बलात्कारी तो ये समाज, ये कानून, ये नेता हैं। जो सिर्फ खुद के बारे में सोचते है। नेताओ को तो सिर्फ अपनी कुर्सी से मतलब है। वो तो जनता के बारे में सोचते भी नही है। इक्के-दुक्के अच्छे नेता होते भी हैं तो उनकी कोई सुनता नहीं है। बाकी नेताओं को जनता की तकलीफों से कोई मतलब नहीं लगता। भाड़ में जाये जनता, हम चुनाव जीत गये बस इतना काफी है। और हमारा कानून तो इनके तलवे चाटता है। कानून के नुमाइंदों को तो सिर्फ अपने लाभ से मतलब है। किसी की जिन्दगी से नही । इसल...
Hindi shayari, poetry, stories and lyrics by Tanveeii Singh. A world of emotions, love, heartbreak and storytelling through words.